प्रेम और सत्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं....मोहनदास कर्मचंद गांधी...........मुझे मित्रता की परिभाषा व्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैंने ऐसा मित्र पाया है जो मेरी ख़ामोशी को समझता है

Friday, August 31, 2012


केन्द्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की ओर से राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार के  लिए मेरी  राजस्थानी निबंध ( संस्मरण ) कृति  'बालपणै री बातां' का  चयन किया गया है। पुरस्कार स्वरूप  ताम्रफल·, शॉल और पचास हजार रुपये की  राशि नवंबर 2012 में अकादमी की  ओर से आयोजित भव्य समारोह में प्रदान दिए  जाएंगे।

Saturday, August 18, 2012


नानी 

नानी तू है कैसी नानी
नहीं सुनाती नई कहानी।


नानी बोली प्यारे नाती
नई कहानी मुझे न आती।



मेरे पास तो वही कहानी
एक था राजा एक थी रानी।



नई बातें कहाँ से लाऊँ
तेरा मन कैसे बहलाऊँ।



तुम जानो कम्प्यूटर बानी
तुम हो ज्ञानी के भी ज्ञानी।



मैं तो हूँ बस तेरी नानी।
तुम्हीं सुनाओ कोई कहानी।।

- दीनदयाल शर्मा

Sunday, August 12, 2012

aaj 12 Aug ko beti Mansi ka Janmdin hai..aaj beti 13 Varsh ki ho gai..Yah 8th class me study krti hai..bahut hi samvedansheel Mansi ne ab tak 6 baal kahaniyan bhi likhi hai...iski Dance me bahut ruchi hai....Mansi ne Dance me khoob saare Inaam jeete hain...Meri hardik shubhkamnayen..ashirwaad.www.mansikidunia.blogspot.com

हिन्दी में लिखिए