प्रेम और सत्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं....मोहनदास कर्मचंद गांधी...........मुझे मित्रता की परिभाषा व्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैंने ऐसा मित्र पाया है जो मेरी ख़ामोशी को समझता है

Saturday, October 2, 2010

नन्ही कवितायेँ - 3 / दीनदयाल शर्मा



चिकोटियां  / दीनदयाल शर्मा 

बेटा चंगा
घर में गंगा.

बेटा निकम्मा
जवानी में दमा.

अमीर - गरीब का अंतर
कोई न चले मंतर.

बेरोजगार युवा
जहाज का कौवा.

पानी के लिए रोये
जान से हाथ धोये.

नहीं दिलाये जेवर
चढ़ा लिए तेवर.

बढ़ गई राड़
दिन पहाड़.

गीदड़ बना शेर
दिनों का फेर.

पूरे हुए अरमान
दिमाग आसमान.

कभी मत राड़ कर
वो देगा छप्पर फाड़कर.

अब चन्दन घिस
टांय  टांय फ़ीस.

अंगूठी नग जड़ा
पैरों पर खड़ा.

बंदूकें तन गई
जान पर बन गई.

कितना ही समझादो
मिट्टी का माधो.

मेरा वही है शौहर
लगा दी मोहर.

मिट गया स्यापा
रस्ता नापा.

रोज हाये  हाये
रो के दिन बिताये.

तुरत फुरत का ज़माना 
हथेली पे सरसों उगाना.

कैसे असर करे दवा
लग गई हवा.

काम में आड़ू
फेर दी झाड़ू.

दिनभर दौड़
जोड़ - तोड़.

खुद से लड़
मत खोद जड़.

चोरी पकड़ में आई
उड़ने लगी हवाई.

रिजाई नहीं है छोरे
क्यूं डाले वो डोरे.
. 

Wednesday, September 29, 2010

नन्ही कवितायेँ - 2 / दीनदयाल शर्मा



चिकोटियां - 2 / दीनदयाल शर्मा 


कैसे बदले तकदीर 
लकीर का फ़कीर. 

बिक गये बाट
रो कर दिन काट.

मिट गयी साख
जीवन खाक.

हाथ साफ़ 
जेब साफ़.

मत रह दंग
बदल लिया रंग.

गायब मनका
माथा ठनका.

गंवार के लिए ज्ञान सज़ा
भैंस  के आगे बीन बजा.

साख है मनी
बात का धनी.

चला गया जेल
छिड़कता था तेल.  

बात में खोटा
बेपेंदे का लोटा.

कंजूसों से चन्दा
अक्ल का अंधा.

ख़ुशी से मिलना
बत्तीसी खिलना.

रिएक्सन कर गई दवाई
उड़ने लगी हवाई.

कंजूस का खेल
बालू से तेल.

बढ़ गई राड़
राई का पहाड़. 

कट गई चुटिया 
डूब गई लुटिया.

बड़ा संकट छा गया
छठी का दूध याद आ गया.

हाथ में हाथ
चोली - दामन का साथ.

रहे दिल्ली 
घास छिल्ली.

मुंह सी लिया
गुस्सा पी लिया..


अध्यक्ष 
राजस्थान साहित्य परिषद्, 
हनुमानगढ़ - 335512
09414514666

Saturday, September 25, 2010

नन्ही कवितायेँ / दीनदयाल शर्मा

चिकोटियां / दीनदयाल शर्मा

खत्म होने लगा सैंस
जिसकी लाठी उसकी भैंस।

गिर गए दाम
आँधी के आम।

खत्म होने से ना डर
चींटी के आ गए पर।

रहा बात पे अड़ा
चिकना घड़ा।

धन बना न दूना
लगा गया चूना।

बातों का कहर
उगले जहर।

शक है लाला
दाल में काला।

मत बन होशियार
पंख मत मार।

बिक गए बाट
उलट दी टाट।

नहीं है अनाड़ी
पेट में दाढ़ी।

पुलिस ने डंडे मारे
दिन में दिख गए तारे।

पेट दिखा बाई
मैं मौहल्ले की दाई।

होगा वही जो होना
घोड़े बेचकर सोना।

मिल गई गोटी
हाथ में चोटी।

जीत गया जवान
जान में आ गई जान।

बेमतलब ना बोल
जुबान को तौल।

जीत ली लंका
बज गया डंका।

मत कर रीस
दाँत पीस।

ऐसे मत कुलबुला
पानी का बुलबुला।

मिट गए ठाट
अब पेट काट।

दोस्ती तगड़ी
बदल ली पगड़ी।

मंत्री बना लल्ला
पकड़ लिया पल्ला।

मान ली हार
डाले हथियार।

नहीं करना काम
सुबह-शाम, सुबह-शाम।

मीचे अक्खियां
मारे मक्खियां।

अब मत हो लाल
बासी कढ़ी में उबाल

चल गई चाल
गल गई दाल।।

अध्यक्ष, 
राजस्थान साहित्य परिषद्,
हनुमानगढ़ संगम-335512
09414514666

Monday, September 20, 2010

Rajasthani Sahity Sammelan, Churu men 11 Sept. 2010 ko Rajasthani baal Sahity sevaon ke liye baal sahitykar Deendayal Sharma ko sammanit krte hue..atithi..





दीनदयाल शर्मा, हिंदी अर राजस्थानी रा थापित बाल साहित्यकार हैं। आं' राष्ट्रीय स्तर माथै बाल साहित्य में आपरी अळगी पिछाण बणाई है। हिंदी अर राजस्थानी में आपरी दो दर्जन सूं बेसी पोथ्यां छपी है । चंदर री चतराई , टाबर टोळी, बात रा दाम,म्हारा गुरु जी, शंखेसर रा सींग, बाळपणै री बातां, घणी स्याणप, फैसला, फैसला बदल गया, चिंटू पिंटू की सूझ, बड़ों के बचपन की कहानियां, चमत्कारी चूर्ण, कर दो बस्ता हल्का, सूरज एक सितारा है, पापा झूठ नहीं बोलते, स्यांती, घर बिगाड़ै गुस्सौ, तूं कांईं बणसी, सुणौ के स्याणौ, गिदगिदी,राजस्थानी बाल साहित्य : एक दृष्टि, नानी तूं है कैसी नानी , चूं - चूं , इक्यावन बाल पहेलियाँ., डुक पच्चीसी, मैं उल्लू हूं, सारी खुदाई एक तरफ, सपने, द ड्रीम्स आदि रा कई संस्करण छप्या है...। आपरा एक दर्जन रेडियो नाटक राज्य स्तर पर प्रसारित होया है..., पगली, मेरा कसूर क्या है, जंग जारी है, मुझे माफ कर दो, पगड़ी की लाज आद ख़ास नाटक है । आकाशवाणी अर दूरदर्शन सूं भी प्रसारित। आजकाल आप टाबरां रै अखबार टाबर टोळी रा मानद साहित्य सम्पादक। आपरा मोबाइल नंबर हैं - 094145 14666  - दुष्यंत जोशी, ब्लॉग निर्माता

Friday, August 27, 2010

दीनदयाल शर्मा की एक ख़ास बाल कविता - शिकायत

शिकायत / दीनदयाल शर्मा 

पांच बरस की बेटी 
मानसी 
न जाने क्यों नाराज़ है
घर के एक कोने में 
खड़ी
मुझे देखते ही 
फूट पड़ी
पापा, 
अपनी पत्नी  को समझा लो, 
मुझे मारती रहती है
घर घर खेलती हूँ 
तो कहती है पढ़
चित्र बनाती हूँ 
तो कहती है पढ़
किसी से बात  करती हूँ 
तो कहती है पढ़
कहानी सुनाने को 
कहती हूँ 
तो कहती है पढ़
सारा दिन पढ़ पढ़ ही
क्यों कहती है मम्मी
मुझसे बात क्यों नहीं करती है 
मम्मी
मेरी इससे कुट्टी है
मैं नहीं कहती इसको मम्मी 
समझालो अपनी पत्नी को 
में  नहीं  हूँ 
इनकी बेटी...

विशेष : 11 मार्च 2005 को  सांय : 4 :35 पर " राज्य संदर्भ केंद्र, जयपुर " में फ़ुरसत के क्षणों में सृजित कविता 'शिकायत '

Sunday, August 22, 2010

दीनदयाल शर्मा की कविता

ओ चिड़िया 
ओ चिड़िया तुम कितनी प्यारी ।
साधारण-सी शक्ल तुम्हारी ।।

चीं-चीं कर आँगन में आतीं ।
सब बच्चों के मन को भातीं ।।

भोली और लगतीं मासूम ।
जी करता तुमको लूँ चूम ।।

भाँति-भाँति के न्यारे-न्यारे ।
जीव-जंतु जहाँ रहते हैं सारे ।।

आपका घर हम सबको भाए ।
तभी तो चिड़िया घर कहलाए ।।

Sunday, August 15, 2010

मन / दीनदयाल शर्मा



मन खुशियों से लहराया 


मन चंचल काबू से बाहर 
मन को कैसे पकडूं मैं ,
मन पल में भग जाये  कहीं पर 
मन को कैसे जकडूँ मैं ,

मन मारूं ना मन की मानूं   
मन को मैंने समझ लिया,
मन से प्रीत लगाली मैंने 
मीत बना कर जकड़ लिया,

मन को जीता जग को जीता
मन खुशियों से लहराया, 
जग जाहिर करता मैं खुशियाँ 
घर पे तिरंगा फहराया...

दीनदयाल शर्मा , हनुमानगढ़ जं. 
मोबाइल : 09414514666 

Saturday, August 14, 2010

2 शिशु कवितायेँ / दीनदयाल शर्मा

हाथी
हाथी आया हाथी आया
काला-काला हाथी आया।

सूंड हिलाता हाथी आया
कान हिलाता हाथी आया।

कितना मोटा ताज़ा है ये
इसकी थुलथुल-सी है काया।


कुत्ता
कुत्ता आया कुत्ता आया
भों-भों करता कुत्ता आया।

मेरे घर का रखवाला है
हम बच्चों के मन को भाया।

घर से बाहर घूमने जाऊँ
बना रहे यह मेरा साया।



Tuesday, August 10, 2010

दीनदयाल शर्मा की 2 शिशु कवितायेँ



चूहा
चूहा आया, चूहा आया,
चूँ-चूँ करता चूहा आया।

पूँछ हिलाता चूहा आया
मूँछ हिलाता चूहा आया।

देखो वह कितना फुर्तीला
कोई उसको पकड़ न पाया।



बिल्ली
बिल्ली आई, बिल्ली आई,
पूँछ हिलाती बिल्ली आई।

देखो दीदी! देखो भाई!
मूँछ हिलाती बिल्ली आई।

चुपके चुपके बिल्ली आई,
खा गई सारी रस मलाई।


Thursday, August 5, 2010

दीनदयाल शर्मा की पांच शिशु कवितायेँ

मुर्गा

कुकडू कूँ 
मुर्गे की बांग
आलस को 
खूँटी पर टांग।




तोता


टिऊ-टिऊ 
जब तोता बोला
पिंकी ने 
पिंजरे को खोला।




मोर


पिकोक-पिकोक 
बोला मोर
नहीं करेंगे 
कभी भी शोर।




कबूतर


गुटर गूँ जब 
करे कबूतर
प्रश्न हमारे 
आपके उत्तर।




चिड़िया


चीं-चीं करके
चिड़िया चहकी
वातावरण में 
ख़ुशबू महकी।


Monday, August 2, 2010

नानी तूं है कैसी नानी / दीनदयाल शर्मा

नानी तूं है कैसी नानी
नहीं सुनाती नई कहानी।

नानी बोली प्यारे नाती
नई कहानी मुझे न आती।

मेरे पास तो वही कहानी
एक था राजा एक थी रानी।

नई बातें कहाँ से लाऊँ
तेरा मन कैसे बहलाऊँ।

तुम जानो कम्प्यूटर बानी
तुम हो ज्ञानी के भी ज्ञानी।

मैं तो हूँ बस तेरी नानी।
तुम्हीं सुनाओ कोई कहानी।।


हिन्दी में लिखिए