बड़े दु:खी हृदय से सूचित किया जाता है कि वरिष्ठ बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा की माताश्री एवं मेरी (दुष्यंत जोशी) चौरासी वर्षीया दादीजी श्रीमती महादेवी का 18 जनवरी, 2011 (पौष शुक्ल-१४, विक्रम सम्वत 2067) को प्रातः 8:30 बजे स्वर्गवास हो गया | श्रद्धांजलि का आयोजन 29 जनवरी, 2011 को दोपहर 12:00 से 1:00 के बीच हमारे निवास 10/22, आर.एच.बी. कालोनी, टाबर टोळी गली, हनुमानगढ़ जंक्शन (राज.) में रखा गया है | Mobile- 09414514666, 9509542303
Sunday, January 23, 2011
Sunday, January 16, 2011
कर्म ही पूजा / दीनदयाल शर्मा
कर्म ही पूजा
कितना सारा काम करूँ मैं
फिर भी गधा कहाता
किससे कहूँ मैं पीड़ा अपनी
किसे नियम बतलाता।
लादो चाहे कितना बोझा
चुपचाप लदवाता
मैं भी करूँ आराम कभी तो
मन में मेरे आता।
शीतल अष्टमी के दिन केवल
अपनी सेवा पाता
बाकी दिन मैं मेहनत करता
नज़र न कभी चुराता।
खाना जैसा देते मुझको
चुपचाप मैं खाता
शिकवे-शिकायत कभी न करता
नखरे न दिखलाता।
मैं जिसकी करता हूँ सेवा
समझूँ उसको दाता
कर्म करूँ गीता भी कहती
कर्म से मेरा नाता ।।
- दीनदयाल शर्मा
Saturday, January 15, 2011
Wednesday, January 12, 2011
Happy birthday Dushyant
Aaj 12 January 2011 ko beta Dushyant Joshi
19 saal ka ho gya..Happy birthday Dushyant..
Mob. 09509471504 (Dushyant)
09414514666 (Deendayal Sharma, Papa)
Tuesday, January 11, 2011
NBT aur sahity srijan samman, Sri Ganganagar, Rajasthan 2011 men children writer Deendayal Sharma apni baal sansmarn book bhent men dete hue..09 Jan. 2011 Sunday, Nozge Public school. SGNR
Shri Pankaj Chaturvedi, NBT, Delhi ke Pravkta, Pratap keshri ke sampadak Amit Nagpal, Varishsth lekhak Arvind Kumar singh, Varishth lekhak Pankaj Vishth, Vyagykar aur baal sahitykar Govind sharma & Pankaj chaturvedi ji ko baal sansmarn pustak "Baalpane Ri Baatan" bhent men dete hue Children Writer Deendayal Sharma, 09 January, 2011, Sri Ganganagar, Rajasthan
Wednesday, January 5, 2011
किससे पूछूँ, पापा! / दीनदयाल शर्मा
किससे पूछूँ, पापा!
पापा! मुझे बताओ बात
कैसे बनते हैं दिन-रात,
चंदा तारे दिखें रात को
सुबह चले जाते चुपचाप।
पापा! पेड़ नहीं चलते हैं
ना ही करते कोई बात
कैसे कट जाते हैं, पापा!
इनके दिन और इनकी रात।
और ढेर-सी बातें मुझको
समझ क्यूँ नहीं आती हैं,
ना घर में बतलाता कोई
ना मैडम बतलाती हैं।
फिर मैं किससे पूछूँ, पापा!
मुझको बतलाएगा कौन
डाँट-डपट के कर देते हैं
मुझको, पापा! सारे मौन।
- दीनदयाल शर्मा
डॉ. चेतन स्वामी & बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा,
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी के साथ बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा,
श्री डूंगरगढ़ (बीकानेर ) में आयोजित एक साहित्यिक समारोह के दौरान लिया गया चित्र 2010
Saturday, December 25, 2010
गाँधी बाबा / दीनदयाल शर्मा
गाँधी बाबा
गाँधी बाबा आ जाओ तुम
सुन लो मेरी पुकार,
भूल गए हैं यहाँ लोग सब,
प्रेम, मोहब्बत प्यार ।
शांति, अमन और सत्य-अहिंसा
पाठ कौन सिखलाए ,
समय नहीं है पास किसी के,
कौन किसे बतियाए ,
तुम आ जाओ गाँधी बाबा,
हो सबका उद्धार ....
मारकाट में शर्म न शंका,
कैसे हो गए लोग,
कैसा संक्रामक है देखो
घर - घर फैला रोग,
दवा तुम्हीं दो गाँधी बाबा,
सबका मेटो खार.....
बन्दर तीनो मौन तुम्हारे,
इन पर भी दो ध्यान,
कहीं हो जाए कुछ भी तीनो,
कभी न देते कान,
कहाँ मौन साधक बन बैठे,
मारो इक हुँकार.....
Friday, December 24, 2010
मां तूं घणी महान / दीनदयाल शर्मा
दुनिया दिखाई म्हानै
माणस बणाया म्हानै
गीलै में खुद तूं सोई
सूकै सुयाया म्हानै
जग में बणाई स्यान
मां तूं घणी महान।।
तेरी थां न कोई लेवै
भगवान भी है छोटौ
तेरौ हाथ म्हारै सिर पर
कियां पड़ैगौ टोटौ
जीवण दियौ तूं दान
मां तूं घणी महान।।
चरणां में तेरै अरपित
जीवण सदा मैं करस्यूं
करजाऊ सदांई रै'स्यूं
करजौ कियां मैं भरस्यूं
दिन-रात तेरौ ध्यान
मां तूं घणी महान।।
-दीनदयाल शर्मा,
बाल साहित्यकार,
हनुमानगढ़, राजस्थान
मोबाइल : 09414514666
Subscribe to:
Posts (Atom)






