Monday, April 6, 2015
Tuesday, March 24, 2015
Sunday, March 22, 2015
Friday, March 20, 2015
Saturday, February 21, 2015
Sunday, January 4, 2015
सरदी आई / दीनदयाल शर्मा
सरदी आई / दीनदयाल शर्मा
सरदी आई ठंडक लाई
ओढें कंबल और रजाई
कोट स्वेटर टोपी मफ़लर
इन सबकी करते भरपाई..
ठंडी चीजें नहीं सुहाती
गरम गरम सबके मन भायी..
नहाने से डरते हम बच्चे
लगता जैसे आफ़त आई..
पंखे कूलर बंद कर दिये
अब हीटर की बारी आई..
गांवों में सब आग तापते
बैठे बैठे करें हथाई..
गज्जक मुंगफली लड्डू खा कर
चाय की प्याली खनकाई..
सूरज निकला धूप सुहाई
गली- गली में रौनक छाई...
Friday, December 12, 2014
गाय / दीनदयाल शर्मा
हिंदी बाल गीत -
गाय / दीनदयाल शर्मा
सरल सहज सी गाय हमारी,
लगती हमको सबसे प्यारी।
कई रंगों की होती है यह,
गलकंबल की शोभा न्यारी।
सिर्फ दूध ही नहीं देती यह,
घी दही मक्खन देती भारी।
बछड़ा इसका बैल बने तब,
करे खेत की जुताई सारी।
देव करोड़ों का ये घर है,
इसको पूजें मिटे बीमारी।
वैद्य हकीम बतायें सारे,
इसकी सब चीजें गुणकारी।।
Thursday, December 11, 2014
गाय / दीनदयाल शर्मा
हिंदी बाल गीत -
गाय / दीनदयाल शर्मा
सरल सहज सी गाय हमारी,
लगती हमको सबसे प्यारी।
कई रंगों की होती है यह,
गलकंबल की शोभा न्यारी।
सिर्फ दूध ही नहीं देती यह,
घी दही मक्खन देती भारी।
बछड़ा इसका बैल बने तब,
करे खेत की जुताई सारी।
देव करोड़ों का ये घर है,
इसको पूजें मिटे बीमारी।
वैद्य हकीम बतायें सारे,
इसकी सब चीजें गुणकारी।।
कर्म / दीनदयाल शर्मा
हिन्दी बाल गीत -
कर्म / दीनदयाल शर्मा
सर सर सर सर हवाएं बहतीं
झर झर झर बहता झरना
हिम्मत जो रखता है हरदम
उसको किसी से क्या डरना
कड़ कड़ कड़ कड़ बिजली चमके
गड़ गड़ ओलों का गिरना
कायरता कमजोरी होती
उसको पड़ता है मरना
दड़बड़ दड़बड़ बच्चे दौड़े
जीवन में है कुछ करना
जैसे कर्म करेंगे जग में
पड़ेगा वैसा ही भरना....
Friday, December 5, 2014
बंदर जी / दीनदयाल शर्मा
हिन्दी बाल कविता-
बंदर जी / दीनदयाल शर्मा
बंदर जी तुम आओ जी,
क्यों इतने घबराओ जी।
तुम्हें देख बच्चे खुश होते,
इनको और हँसाओ जी।
बच्चे यदि तुम्हें छेड़े तो,
इनको खूब डराओ जी।
खाने की कोई चीज तुम्हें देें,
झटपझट से तुम खाओ जी।
चपर-चपर तुम अदरक खाकर,
इसका स्वाद बताओ जी।
धोती-कुर्ता पहन के टोपी,
इतने मत इतराओ जी।
नकल में हो तुम सबसे आगे,
कुछ करके दिखलाओ जी।
सरकस में हो या तुम घर में,
सब के मन को भाओ जी।।
Subscribe to:
Posts (Atom)

















