प्रेम और सत्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं....मोहनदास कर्मचंद गांधी...........मुझे मित्रता की परिभाषा व्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैंने ऐसा मित्र पाया है जो मेरी ख़ामोशी को समझता है

Tuesday, June 14, 2016

बारिश का मौसम / दीनदयाल शर्मा

बारिश का मौसम है आया ।
हम बच्चों के मन को भाया ।।

'छु' हो गई गरमी सारी ।
मारें हम मिलकर किलकारी ।।

काग़ज़ की हम नाव चलाएँ ।
छप-छप नाचें और नचाएँ ।।

मज़ा आ गया तगड़ा भारी ।
आँखों में आ गई खुमारी ।।

गरम पकौड़ी मिलकर खाएँ ।
चना चबीना खूब चबाएँ ।।

गरम चाय की चुस्की प्यारी ।
मिट गई मन की ख़ुश्की सारी ।।

बारिश का हम लुत्फ़ उठाएँ ।
सब मिलकर बच्चे बन जाएँ ।।

Monday, October 19, 2015

Sunday, July 5, 2015

ऋतुप्रिया की कविताओं का अनुवाद

केन्द्रीय साहित्य अकादेमी से युवा पुरस्कार के लिए चयनित ऋतुप्रिया की पुस्तक "सपनां संजोवती हीरां" की दो राजस्थानी कविताओं का हिन्दी अनुवाद डॉ मदन गोपाल लढा द्वारा किया गया।

Thursday, June 18, 2015

फादर्स- डे पर विशेष.........पिताजी / दीनदयाल शर्मा



फादर्स- डे पर विशेष

पिताजी / दीनदयाल शर्मा

पिताजी कहते थे
जल्दी उठो
वे खुद जल्दी उठते थे।

वे कहते थे
मेहनत करो
वे खुद मेहनती थे।

वे कहते थे
सच बोलो
वे खुद सच के हामी थे।

वे कहते थे
ईमानदार रहो
वे खुद ईमानदार थे।

मैं उनके बताए
कदमों पर चला।

आज सब कुछ है
मेरे पास.....
लेकिन पिताजी नहीं है।

-दीनदयाल शर्मा

Thursday, April 23, 2015

विश्व पुस्तक दिवस पर विशेष

विश्व  पुस्तक दिवस पर विशेष -

किताब / दीनदयाल शर्मा 

सुख-दु:ख में साथ, 
निभाती रही किताब।

बुझे मन की बाती, 
जलाती रही किताब।

जब कभी लगी प्यास,
बुझाती रही किताब।

मन जब हुआ उदास,
हँसाती रही किताब।

अंधेरे में भी राह,
दिखाती रही किताब।

अनगिनत खुशियां,
लुटाती रही किताब॥












हिन्दी में लिखिए