Wednesday, October 24, 2012
Monday, October 22, 2012
Wednesday, September 12, 2012
बाळपणै री बातां
हाल ही में केन्द्रीय साहित्य अकादेमी , नई दिल्ली से राजस्थानी बाल साहित्य का सर्वोच्च अवार्ड -2012 के लिए इस किताब ( बाळपणै री बातां ) पर पुरस्कार की घोषणा
पुस्तक : बाळपणै री बातां
लेखक : दीनदयाल शर्मा
भाषा : राजस्थानी
विधा : निबंध ( संस्मरण )
मूल्य : 200 रुपये (सजिल्द )
पृष्ठ : 112
प्रथम संस्करण : 2009
प्रकाशक : टाबर टोळी,
10 /22 आर. एच . बी.
हनुमानगढ़ - 335512 , राजस्थान
मोब. : 09509542303
Sunday, August 12, 2012
aaj 12 Aug ko beti Mansi ka Janmdin hai..aaj beti 13 Varsh ki ho gai..Yah 8th class me study krti hai..bahut hi samvedansheel Mansi ne ab tak 6 baal kahaniyan bhi likhi hai...iski Dance me bahut ruchi hai....Mansi ne Dance me khoob saare Inaam jeete hain...Meri hardik shubhkamnayen..ashirwaad.www.mansikidunia.blogspot.com
Thursday, July 12, 2012
दिनचर्या / दीनदयाल शर्मा
दिनचर्या
स्कूल से आते ही
सात वर्षीय सोनू
बैठ जाता है
घर की मुंडेर पर
और देखता रहता है
मम्मी पापा के आने तक
आते - जाते लोगों को..
अँधेरा होने तक
अपने कमरे में
"होम वर्क " करता - करता
वह थक जाता है
तो टी.वी.
और विडिओगेम में
व्यस्त हो जाता है...
इसी बीच
वह खाना खाता है
दूध पीता है
और सो जाता है...
सुबह मम्मी पापा चले जाते हैं
अपनी - अपनी ड्यूटी
और सोनू बस की
खिड़की के
पास वाली
सीट पर बैठ कर ...
इधर उधर
भागते लोगों को निहारता
पहुँच जाता है अपने स्कूल ..
और शाम को
स्कूल से आते ही वह
बैठ जाता है
घर की मुंडेर पर...
और देखता रहता है
मम्मी पापा के आने तक
आते - जाते लोगों को..
- दीनदयाल शर्मा
29 मार्च 2009 .. गणगौर पर्व पर लिखी कविता
...मेरी डायरी के पन्नों से..
स्कूल से आते ही
सात वर्षीय सोनू
बैठ जाता है
घर की मुंडेर पर
और देखता रहता है
मम्मी पापा के आने तक
आते - जाते लोगों को..
अँधेरा होने तक
अपने कमरे में
"होम वर्क " करता - करता
वह थक जाता है
तो टी.वी.
और विडिओगेम में
व्यस्त हो जाता है...
इसी बीच
वह खाना खाता है
दूध पीता है
और सो जाता है...
सुबह मम्मी पापा चले जाते हैं
अपनी - अपनी ड्यूटी
और सोनू बस की
खिड़की के
पास वाली
सीट पर बैठ कर ...
इधर उधर
भागते लोगों को निहारता
पहुँच जाता है अपने स्कूल ..
और शाम को
स्कूल से आते ही वह
बैठ जाता है
घर की मुंडेर पर...
और देखता रहता है
मम्मी पापा के आने तक
आते - जाते लोगों को..
- दीनदयाल शर्मा
29 मार्च 2009 .. गणगौर पर्व पर लिखी कविता
...मेरी डायरी के पन्नों से..
Sunday, May 20, 2012
मासूम सवाल
जब भी बाँधता हूँ.
तश्में जूतों के
बेटी मानसी
आ जाती है नज़दीक
कभी दबे पांव
तो कभी भाग कर
पापा, बाज़ार से
क्या लाओगे मेरे लिए.?
तुम बताओ क्या लाऊं
प्रत्त्युत्तर में
उसी से करता हूँ सवाल
और लाड करता हुआ
बांहों में
भर लेता हूँ उसे..
वह कहती -
केला, सेब, चीकू , पपीता, अनार
और काले वाले अंगूर भी..
अनार ज़रूर लाना पापा
भूल मत जाना
में अक्सर भूल जाता हूँ
दुकान बंद थी बेटा
कह कर
काम में व्यस्त हो जाता हूँ
सुनकर वह भी
हो जाती चुप
और चली जाती खेलने बाहर
सखी सहेलियों के संग..
कई बार
सब्जी वाले की दुकान पर
जब भी
रुकता हूँ
मानसी की मांग
बार - बार गूंजती है
कानों में
फिर एक - एक चीज के
भाव पूछता हूँ..
दो एक चीज
तुलवा लेता हूँ
महंगाई की मार से
अनार फिर रह जाता है
अनार नहीं लाये पापा ?
कानों में टकराता है
मासूम सा एक सवाल
दुकान पर था ही नहीं बेटा
सहज ही कह जाता हूँ
अब तो
हिचकता भी नहीं हूँ
आदत जो हो गई है
पर अकेला बैठा
कई बात सोचता हूँ
कि अब
जब भी बाहर जाऊंगा
मानसी के लिए
अनार जरूर लाऊंगा
पर भीतर ही भीतर
मन कचोटता है
अपने आप को
तराजू पर तोलता है
कि सच का हामी
आखिर
झूठ क्यों बोलता है..?
-दीनदयाल शर्मा
11 - 3 - 2005 को एस. आर . सी. जयपुर में लिखी कविता..
शाम : 4 :00 बजे..मेरी डायरी के पन्नों से
Wednesday, May 9, 2012
Subscribe to:
Posts (Atom)









