Monday, June 20, 2011
Sunday, May 29, 2011
बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा
विशेष :
= डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रीगंगानगर की एम.फिल. (हिन्दी साहित्य) की छात्रा प्रदीप कौर ने हिन्दी साहित्य की व्याख्याता डॉ.नवज्योत भनोत के निर्देशन में महाराज गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर को सत्र 2009-10 में लघु शोध प्रबंध ''दीनदयाल शर्मा का बाल साहित्य : एक अध्ययन'' एम.फिल. (हिन्दी साहित्य) के चतुर्थ प्रश्न पत्र हेतु प्रस्तुत किया।
= माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की ओर से आयोजित क्षेत्र के प्रसिद्ध साहित्यकार के प्रोजेक्ट निर्माण योजना के अंतर्गत ''बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा का व्यक्तित्व एवं कृतित्व'' विषय पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मक्कासर, हनुमानगढ़, राजस्थान की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती उर्वशी बिश्नोई के निर्देशन मे सीनियर सैकण्डरी कक्षा की छात्रा कु.रेणु बाला ने सत्र 2010-11 में प्रोजेक्ट का निर्माण किया।
Saturday, May 28, 2011
एक भिखारी की आत्म कथा / दीनदयाल शर्मा
कविता -
एक भिखारी की आत्म कथा
/ दीनदयाल शर्मा
मम्मी कहे
होता क से कबूतर
पापा कहे
होता क से कमल
कैसे याद करूं दोस्तो
उत्तर जिसका डबल - डबल
मम्मी कहे
ख से खटमल होता
पापा कहे
होता खरगोश
डबल उत्तर से
प्यारे दोस्तो
मेरे भी तब
उड़ गए होश
मम्मी कहे
ग से गमला होता
पापा कहे
होता ग से गधा
पापा की मानूं
तो गधा है
मम्मी की मानंू
तो गमला
मैं बोला-
ग से गड़बड़ होता
और गलत भी होता ठीक
ग से और बहुत कुछ होता
पर मम्मी पापा को
लगा न सटीक
ग से गड़बड़
कहां से लाया
ग से गलत भी
ठीक नहीं
मुझे लगे समझाने दोनों
हम तो बिल्कुल सही अड़े
मुझे सिखाते थक गए दोनों
रहे देखते खड़े - खड़े
ग से गधा और गमला होता
तो ग से गलत भी
मानो ठीक
मेरी न मानी
मुझे न पढ़ाया
दिनभर अब मैं
मांगूं भीख।
एक भिखारी की आत्म कथा
/ दीनदयाल शर्मा
मम्मी कहे
होता क से कबूतर
पापा कहे
होता क से कमल
कैसे याद करूं दोस्तो
उत्तर जिसका डबल - डबल
मम्मी कहे
ख से खटमल होता
पापा कहे
होता खरगोश
डबल उत्तर से
प्यारे दोस्तो
मेरे भी तब
उड़ गए होश
मम्मी कहे
ग से गमला होता
पापा कहे
होता ग से गधा
पापा की मानूं
तो गधा है
मम्मी की मानंू
तो गमला
मैं बोला-
ग से गड़बड़ होता
और गलत भी होता ठीक
ग से और बहुत कुछ होता
पर मम्मी पापा को
लगा न सटीक
ग से गड़बड़
कहां से लाया
ग से गलत भी
ठीक नहीं
मुझे लगे समझाने दोनों
हम तो बिल्कुल सही अड़े
मुझे सिखाते थक गए दोनों
रहे देखते खड़े - खड़े
ग से गधा और गमला होता
तो ग से गलत भी
मानो ठीक
मेरी न मानी
मुझे न पढ़ाया
दिनभर अब मैं
मांगूं भीख।
Sunday, May 1, 2011
मातृ दिवस पर विशेष कविता - माँ / दीनदयाल शर्मा
माँ
माँ तू आंगन मैं किलकारी,
माँ ममता की तुम फुलवारी।
सब पर छिड़के जान,
माँ तू बहुत महान।।
दुनिया का दरसन करवाया,
कैसे बात करें बतलाया।
दिया गुरु का ज्ञान,
माँ तू बहुत महान।।
मैं तेरी काया का टुकड़ा,
मुझको तेरा भाता मुखड़ा।
दिया है जीवनदान,
माँ तू बहुत महान।।
कैसे तेरा कर्ज चुकाऊं,
मैं तो अपना फर्ज निभाऊं।
तुझ पर मैं कुर्बान,
माँ तू बहुत महान।।
माँ तू आंगन मैं किलकारी,
माँ ममता की तुम फुलवारी।
सब पर छिड़के जान,
माँ तू बहुत महान।।
दुनिया का दरसन करवाया,
कैसे बात करें बतलाया।
दिया गुरु का ज्ञान,
माँ तू बहुत महान।।
मैं तेरी काया का टुकड़ा,
मुझको तेरा भाता मुखड़ा।
दिया है जीवनदान,
माँ तू बहुत महान।।
कैसे तेरा कर्ज चुकाऊं,
मैं तो अपना फर्ज निभाऊं।
तुझ पर मैं कुर्बान,
माँ तू बहुत महान।।
-दीनदयाल शर्मा,
बाल साहित्यकार
10/22 आर.एच.बी. कॉलोनी,
हनुमानगढ़ जंक्शन-335512
राजस्थान, भारत
8 मई 2011 के लिए मातृ दिवस पर विशेष कविता। यह कविता मैंने 13/4/2011 को लिखी।
बाल साहित्यकार
10/22 आर.एच.बी. कॉलोनी,
हनुमानगढ़ जंक्शन-335512
राजस्थान, भारत
8 मई 2011 के लिए मातृ दिवस पर विशेष कविता। यह कविता मैंने 13/4/2011 को लिखी।
Thursday, April 28, 2011
बाळपणे री बातां / दीनदयाल शर्मा
आज मैंने एक राजस्थानी भाषा की एक ऐसी पुस्तक पढ़ी जिसे पढ़कर दिए तले अँधेरा वाली कहावत याद आ गयी.मैं बात कर रहा हूँ राजस्थानी भाषा के बाल साहित्यकार श्री दीनदयाल जी शर्मा की पुस्तक "बाळपणे री बातां" पढ़ी .
इस किताब को पढ़कर ऐसा लगा की यदि यही पुस्तक किसी विदेशी विद्वान या किसी हाई प्रोफाइल लेखक की लिखी होती या फिर ये अंग्रेजी में होती तो निश्चित रूप से आज यह दुनिया की एक चर्चित किताब होती.
यह पुस्तक मरिया मोंतेस्सरी Montessori ,गिजुभाई वधेका ,और जापानी शिक्षाविद Tetsuko Kuroyanagi (तोतोचान ) और ओशो आदि की विचारधाराओं से कम नहीं.बल्कि हमारे परिवेशगत अनुभवों के कारण ज्यादा उपयोगी है|मुझे खुसी है की हमारी मायड़ भाषा राजस्थानी में इतनी शोधपरक और बाल मनोविज्ञान पर आधारित कोई पुस्तक उपलब्ध है जिससे हमारा मान्यता का दावा और भी मजबूत हो सकता है.
इस पुस्तक में लेखक ने अपने बचपन से लेकर एक स्थापित अनुभवी अद्यापक तक और एक जागरूक अभिभावक से लेकर अपने ही बच्चों की बाल सुलभ क्रियाओं तक का मनोवैज्ञानिक ढंग से और वह भी बिना किसी गंभीर शब्दावली /शब्दआडम्बरों के बोझ के संस्मरणात्मक शैली मैं विश्लेषण किया है.पुस्तक को हालाँकि शीर्षकों में बांटा है पर हर शीर्षक अपने आप में पूर्ण है यानि कोई जरुरी नहीं की एक ही बैठक मे आप पूरी किताब पढ़ें .
लेखक ने अध्यापक के कार्य को नए रूप में प्रस्तुत करते हुवे उसे 'सिखाने वाला' की बजाय 'सीखने वाला' बनाने को प्रेरित किया है एक शीर्षक 'आपां टाबरां सूं सीखां,में देखिये --"पण म्हूं कै'वूं कै आपां नै टाबरां कन्नै ऊँ सीखनो चाईजै| आपां न '"टाबरां सूं संस्कारित होव्णों चैईजै|" यानी ऐसी शिक्षा व्यवस्था जिसमे अद्यापक किताबें पढ़कर नहीं वरन बच्चों को पढ़कर पढाये.
लेखक ने अपने संस्मरणों में जिन व्यक्तिओं को उद्धृत किया है उनमे से मानसी,दुष्यंत ,ऋतू तो उनके खुद के ही बच्चे हैं जबकि अन्य (राजेश चड्ढा,मायामृग, राममूर्ति.रमण द्वारका प्रसाद आदि) या तो अद्यापक है या फिर उनके लेखक साथी.यानी घटनाओं का ताना बना यहीं आस पास का है.स्कूलों की अमनोवैज्ञानिक, डरावनी और एक तरफ़ा शिक्षा पद्धति के परिणामो को रेखांकित करती है उनकी एक घटना 'रेडाराम रा दोरा' और एक 'गुरुज्याँ रो डर' रोजीना एक का'णी तो आज भी रोजीना कहीं न कहीं घटती ही रहती है.यह कहानी मुझे इस पुस्तक की सबसे प्रभावशाली और प्रेरणादायक लगी इसे पढ़ते हुवे मुझे मेरी शिक्षक के रूप में सुरुवाती दिनों में की हुई गलतियाँ मुझे कंपा सी गयी.और आँखों में आंसू भी आ गए.जो अध्यापक बच्चों की पिटाई करते हैं उनके लिए सबक है ये कहानी .यह कहानी तो हर किसी को पढ़नी चाहिए चाहे वह गुरूजी हो या अभिभावक |
पुस्तक में बच्चों के माध्यम से बाल जगत की निश्छलता ,भेदभाव हीनता और समता के भाव को प्रगट किया है साथ ही हिदयात दी है कि उन्हें सयाना बनाने की जिद न करें अभिभावक क्योंकि उनका सयानापन सच्चा और निश्वार्थ होता है तभी तो मानसी कहती है 'बै'इंसान कोनी के' और 'लोकेश मेरो भाई कोनी के'|
'सरकारी स्कूल में पढाई' तो एक कटु सत्य है शिक्षकों के लिए भी पर समाज और सरकार के लिए भी.जो कहते हैं की सरकारी अध्यापक अपने बच्चों को क्यों नहीं सरकारी स्कूलों में पढ़ाते |पुस्तक में गंभीर बातों को भी हास्य के पूट में लपेट कर प्रस्तुत किया है जैसे की गुरुज्याँ रो डर' भाषा शैली की दृष्टी से भी पुस्तक श्रेष्ट है. प्रूफ रीडर ने भी बहुत अच्छा कार्य किया एक भी शब्द आगे नहीं आया जहां खोट निकला जा सके.यह सायद एक अध्यापक छिद्रान्वेषी होते हैं का ही परिणाम है की दीनदयाल जी ने एक भी त्रुटी नहीं होने दी.
मस्तान सिंह जी के चित्रं भी पुस्तक के भावों को बखूबी प्रकट करते हैं. कुल मिलाकर यही कहना है की यह पुस्तक शिक्षा जगत से जुड़े हर व्यक्ति को पढनी चाहिए और दाद देनी चाहिए लेखक को की उन्होंने एक शिक्षाविद होने का परिचय दिया और राजस्थैन भषा को नए रूप में समृद्ध किया. जय हिंद--- जय राजस्थानी. वाह दीनदयाल जी थाने बनाया राखै साईं..
Ramesh Jangir, Bhirani, Bhadara, Hanumangarh, Rajasthan 09413536847
Wednesday, April 20, 2011
Tuesday, April 12, 2011
Friday, April 1, 2011
उल्लू / दीनदयाल शर्मा
उल्लू
उल्लू होता सबसे न्यारा,
दिखे इसे चाहे अँधियारा ।
लक्ष्मी का वाहन कहलाए,
तीन लोक की सैर कराए ।
हलधर का यह साथ निभाता,
चूहों को यह चट कर जाता ।
पुतली को ज्यादा फैलाए,
दूर-दूर इसको दिख जाए ।
पीछे भी यह देखे पूरा,
इसको पकड़ न पाए जमूरा ।
जग में सभी जगह मिल जाता,
गिनती में यह घटता जाता ।
ज्ञानीजन सारे परेशान,
कहाँ गए उल्लू नादान।।
दिखे इसे चाहे अँधियारा ।
लक्ष्मी का वाहन कहलाए,
तीन लोक की सैर कराए ।
हलधर का यह साथ निभाता,
चूहों को यह चट कर जाता ।
पुतली को ज्यादा फैलाए,
दूर-दूर इसको दिख जाए ।
पीछे भी यह देखे पूरा,
इसको पकड़ न पाए जमूरा ।
जग में सभी जगह मिल जाता,
गिनती में यह घटता जाता ।
ज्ञानीजन सारे परेशान,
कहाँ गए उल्लू नादान।।
Wednesday, March 30, 2011
बाल पहेलियाँ-1 / दीनदयाल शर्मा
बाल पहेलियाँ-1 / दीनदयाल शर्मा
6
राग सुरीली रंग से काली
सबके मन को भाती,
बैठ पेड़ की डाली पर जो
मीठे गीत सुनाती।
7 .
सुबह-सवेरे घर की छत पर
करता काँव-काँव,
काले रंग में रंगा है पंछी
मिलता गाँव-गाँव।
8 .
कुकडूँ कूँ जो बोला करता
सबको सुबह जगाता,
सर पर लाल कलंगी वाला
गाँव घड़ी कहलाता।
9 .
नर पंछी नारी से सुन्दर
वर्षा में नाच दिखाता,
मनमोहक कृष्ण को प्यारा
राष्ट्र पक्षी कहलाता।
10.
हरी ड्रेस और लाल चोंच है
रटना जिसका काम,
कुतर कुतर कर फल खाता है
लेता हरि का नाम।
राग सुरीली रंग से काली
सबके मन को भाती,
बैठ पेड़ की डाली पर जो
मीठे गीत सुनाती।
7 .
सुबह-सवेरे घर की छत पर
करता काँव-काँव,
काले रंग में रंगा है पंछी
मिलता गाँव-गाँव।
8 .
कुकडूँ कूँ जो बोला करता
सबको सुबह जगाता,
सर पर लाल कलंगी वाला
गाँव घड़ी कहलाता।
9 .
नर पंछी नारी से सुन्दर
वर्षा में नाच दिखाता,
मनमोहक कृष्ण को प्यारा
राष्ट्र पक्षी कहलाता।
10.
हरी ड्रेस और लाल चोंच है
रटना जिसका काम,
कुतर कुतर कर फल खाता है
लेता हरि का नाम।
Tuesday, March 29, 2011
बाल पहेलियाँ / दीनदयाल शर्मा
१.
जंगल में हो या पिंजरे में
रौब सदा दिखलाता,
मांसाहारी भोजन जिसका
वनराजा कहलाता।
२.
गोल - गोल है जिसकी आँखें
भाता नहीं उजाला,
दिन में सोता रहता हरदम
रात विचरने वाला।
३.
हमने देखा अजीब अचम्भा
पैर हैं जैसे कोई खम्भा
थुलथुल काया बड़े हैं कान
सूंड इसकी होती पहचान।
४.
सरस्वती की सफ़ेद सवारी
मोती जिनको भाते,
करते अलग दूध से पानी
बोलो कौन कहाते ?
५.
कान बड़े हैं काया छोटी
कोमल - कोमल बाल,
चौकस इतना पकड़ सके ना
बड़ी तेज़ है चाल|
जंगल में हो या पिंजरे में
रौब सदा दिखलाता,
मांसाहारी भोजन जिसका
वनराजा कहलाता।
२.
गोल - गोल है जिसकी आँखें
भाता नहीं उजाला,
दिन में सोता रहता हरदम
रात विचरने वाला।
३.
हमने देखा अजीब अचम्भा
पैर हैं जैसे कोई खम्भा
थुलथुल काया बड़े हैं कान
सूंड इसकी होती पहचान।
४.
सरस्वती की सफ़ेद सवारी
मोती जिनको भाते,
करते अलग दूध से पानी
बोलो कौन कहाते ?
५.
कान बड़े हैं काया छोटी
कोमल - कोमल बाल,
चौकस इतना पकड़ सके ना
बड़ी तेज़ है चाल|
Wednesday, March 23, 2011
जय जवान जय किसान / दीनदयाल शर्मा
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।
ये है प्यारा देश हमारा,
हम इसकी संतान हैं ।
सब धर्मों के लोग यहाँ हैं,
हम इस पर कुर्बान हैं ।।
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।।
राजगुरु सुखदेव भगतसिंह,
सच्ची इनकी शान हैं ।
ख़तरों से ना डरे कभी ये,
निडरता पहचान है ।।
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।।
अन्न उपजाएँ खुशियाँ लाएँ,
हम भारत की आन हैं ।
मेहनत से न डरने वाले,
हम मज़दूर किसान हैं ।।
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।।
ये है प्यारा देश हमारा,
हम इसकी संतान हैं ।
सब धर्मों के लोग यहाँ हैं,
हम इस पर कुर्बान हैं ।।
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।।
राजगुरु सुखदेव भगतसिंह,
सच्ची इनकी शान हैं ।
ख़तरों से ना डरे कभी ये,
निडरता पहचान है ।।
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।।
अन्न उपजाएँ खुशियाँ लाएँ,
हम भारत की आन हैं ।
मेहनत से न डरने वाले,
हम मज़दूर किसान हैं ।।
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।
जय जवान बोल, जय किसान बोल ।।
Thursday, March 10, 2011
होली / दीनदयाल शर्मा
होली / दीनदयाल शर्मा
रंगों का त्यौंहार जब आए
टाबर टोल़ी के मन भाए।
नीला पीला लाल गुलाबी
रंग आपस में खूब रचाए।
रंग की भर मारें पिचकारी
'होली है' का शोर मचाए।
सूरत सबकी एक-सी लगती
इक दूजा पहचान न पाए।
बुरा न माने इस दिन कोई
सारे ही रंग में रच जाए।।
Subscribe to:
Posts (Atom)





