प्रेम और सत्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं....मोहनदास कर्मचंद गांधी...........मुझे मित्रता की परिभाषा व्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैंने ऐसा मित्र पाया है जो मेरी ख़ामोशी को समझता है

Thursday, May 27, 2010

बाल पहेलियाँ भाग 5 / दीनदयाल शर्मा

बाल पहेलियाँ भाग 5
  दीनदयाल शर्मा 

1.

टर्र - टर्र जो टर्राते हैं
जैसे गीत सुनाते,
जब ये जल में तैरा करते 
पग पतवार बनाते.


2.

चर - चर करती शोर मचाती
पेड़ों पर चढ़ जाती,
काली पत्तियां तीन पीठ पर
कुतर - कुतर फल खाती.



3.

छोटे तन में गांठ लगी है
करे जो दिनभर काम,
आपस में जो हिलमिल रहती 
नहीं करती आराम.



4.

पानी में खुश रहता हरदम
धीमी जिसकी चाल,
खतरा पाकर सिमट जाये झट
बन जाता खुद ढाल.


5.

छत से लटकी मिल जाती है
अठ पग वाली नार,
बुने लार से मलमल जैसे
कपड़े जालीदार.



उत्तर : 1. मेंढक 2. गिलहरी, 3.चींटी, 
4. कछुआ, 5. मकड़ी.

Sunday, May 23, 2010


बाल पहेलियाँ भाग 4




1.
जंगल में हो या पिंजरे में
रौब सदा दिखलाता,
मांसाहारी भोजन जिसका
वनराजा कहलाता.


2.
गोल - गोल है जिसकी आँखें
भाता नहीं उजाला,
दिन में सोता रहता हरदम
रात विचरने वाला.


3.
हमने देखा अजीब अचम्भा
पैर हैं जैसे कोई खम्भा
थुलथुल काया बड़े हैं कान
सूंड इसकी होती पहचान.


4.
सरस्वती की सफ़ेद सवारी
मोती जिनको भाते,
करते अलग दूध से पानी
बोलो कौन कहाते ?


5.
कान बड़े हैं काया छोटी
कोमल - कोमल बाल,
चौकस इतना पकड़ सके ना 
बड़ी तेज है चाल.


उत्तर : 1. शेर, 2. उल्लू, 3.हाथी, 4. हंस, 5. खरगोश.





बाल पहेलियाँ भाग 3



1. 
करो या मरो नारा जिनका,
पहनी हरदम खादी,
आजादी की खातिर जिसने,
अपनी जान गंवा दी. 



2.
छोटे कद का बड़ा आदमी,
जीवन सीधा - सादा,
बचपन से ही संघर्षशील था,
उनका अटल इरादा.



3.
माँ स्वरूप रानी थी जिनकी
पिता थे मोती लाल,
फूल गुलाब का जिन्हें प्रिय था 
प्यारे बाल गोपाल. 



4.
अधिकारों का हक़ है जन्म सिद्ध,
लेंगे हम आजादी,
जन - जन में यह अलख जगाई,
लाल - पाल का साथी.



5. 
नारी के कल्याण की खातिर
जग में जोत जगाई,
ब्रह्म समाज थरपाया जिसने,
चेतनता फैलाई.

उत्तर : 1. महात्मा गाँधी, 2. लालबहादुर शास्त्री, 3. जवाहर लाल नेहरू , 
4. बाल गंगाधर तिलक 5.राजा राममोहन राय.


Tuesday, May 18, 2010

बाल पहेलियाँ भाग 1




1.




गोल - गोल अगनी का गोला,


कहलाता जो तारा,


उसके दिखने से होता है,


हर घर में उजियारा.






2.


दिखने में छोटी सी होती


गज़ब भरा है ज्ञान,


पढ़ कर इसको बन सकते हम


बहुत बड़े विद्वान






3.


टी. वी. से पहले थे जिसके


सारे लोग दीवाने,


घर- घर में शोभा थी जिससे,


सुनते खबरें - गाने.






4.


फिल्में, गीत, खबर और नाटक


रोज हमें दिखलाता,


सीसे का छोटा सा बक्सा,


बोलो क्या कहलाता ?




5.


अफसर, नेता सबको भाती,


चौपाई बिन जान,


उसको पाने की खातिर सब


अपने हैं अनजान.




6.


ऊँचा - ऊँचा जो उड़े,


ना बादल ना चील,


कभी डोर उसकी खिंचे,


कभी पेच में ढील.








7.


खड़ा- खड़ा जो सेवा करता,


सबका जीवन दाता,


बिन जिसके ना बादल आयें,


बोलो क्या कहलाता ?






8.


सब कुछ लगता गरम - गरम है,


गरम ना हमको भाए,


किस मौसम में मन करता है,


जी भर ठंडा खाएं.






9.


ठंडी - ठंडी दूध और जल से


जमी है चपटी - गोल,


सारे बच्चे मचल उठें सुन,


इसके मीठे बोल.






10.


चरणों में जो रहता हरदम,


सेवक सीधा सादा,


बदमाशों का करे खातमा,


दादों का भी दादा.




उत्तर : 1. सूरज, 2. पुस्तक, 3. रेडियो,

4. टी.वी., 5. कुर्सी,  6. पतंग, 7. पेड़,

8. गरमी, 9. कुल्फी, 10. जूता.

Monday, May 17, 2010




इसके बिन है सरकस सूना,
दर्शक एक न आए।
उल्टे-सीधे कपड़े पहने,
करतब ख़ूब दिखाए।

गुमसुम कभी न देखा इसको,
हर पल यह मुस्काए।
ख़ुद तो हँसता ही रहता है,
सबको ख़ूब हँसाए।

गिरते-गिरते बच जाता यह,
पल-पल में इतराए।
जोकर ही हो सकता है, जो
सबके मन को भाए।


Sunday, May 16, 2010

शिशु कवितायेँ भाग 2




इन्द्रधनुष

बरखा जैसे ही हो गई बंद


फ़ैली धरा पे हवा सुगंध
सूरज की विपरीत दिशा में
खड़ा था सतरंगी पाबन्द.














बादल


आसमान में छाए बदल


पानी भर-भर लाये बादल
रिमझिम-रिमझिम बरखा करते
सबके मन को भये बादल.




मोर



आसमान में बादल आते
मोर नाचते सबको भाते
सबका लेते हैं चितचोर
कितने सुन्दर लगते मोर


भारत

भारत देश है मेरा प्यारा
सब देशों में सबसे न्यारा,
सब धर्मों का है ये धाम,
देता शांति का पैगाम.









तिरंगा


आजादी की आन तिरंगा,
इस धरती की शान तिरंगा,
देश प्रेम का पाठ पढाता
हम सब की है जान तिरंगा.


कोयल

मीठी बोली सबको प्यारी,
कोयल बोले सबसे न्यारी,
हम भी सबसे मीठा बोलें,
पहले मन के भीतर तोलें





चींटी


नन्ही सी तुम चींटी रानी
खुद बनती हो एक कहानी

आपस में मिलजुल कर रहती
मेहनत से तू कभी न डरती
अनुशासन का पाठ पढाती,
कभी नहीं करती मनमानी.

चींटी रानी चींटी रानी,
तुम हो सब जीवों में स्यानी.




चिड़िया


सुबह सवेरे चीं-चीं करके
आँगन द्वारे गाती है,
नन्ही सी है चिड़िया रानी
सबके मन को भाती है.




मुर्गा


कुकडू कूं
मुर्गे की बांग
आलस को
खूंटी पर टांग.






तोता


टिऊ - टिऊ
जब तोता बोला
पिंकी ने
पिंजरे को खोला.



मोर


पिकोक - पिकोक
बोला मोर
नहीं करेंगे
कभी भी शोर.





कबूतर


गटर गूं जब
करे कबूतर
प्रश्न हमारे
आपके उत्तर.



चिड़िया


चीं - चीं करके
चिड़िया चहकी
वातावरण में
खुशबू महकी.






धूप

जाड़े में मन भाती धूप
हमको खूब सुहाती धूप
दरवाजे तक आ जाती है
घर में क्यों नहीं आती धूप.





बस्ता

बस्ता भारी
मन है भारी
कर दो बस्ता हल्का
मन हो जाये फुलका.




मेडम

मेरी मेडम
मेरे सरजी
हमें पढाते
अपनी मरजी.






जेल

सारे दिन क्यों पढें पुस्तकें
हम भी खेलें कोई खेल
बोझा बस्ते का कम कर दो
घर स्कूल बने हैं जेल.





अपनी दुनिया

पलभर में लड़तें हैं हम सब
पलभर में मिलतें हैं हम सब
अपनी दुनिया सबसे न्यारी
लगती हमको सबसे प्यारी.






लेखक

नाटक, कहानी, गीत, कविता
लेखक कैसे लिखते हैं,
ऐसा क्यों नहीं लिखते पापा,
जैसे सबको दिखते हैं.





आदत

नए वर्ष में करें इरादा
जीवन नई दिशा में मोड़ें
ग़र हो कोई बुरी आदत तो
मन में निश्चय करके छोड़ें.





टीवी चलादो

मम्मी पापा पुस्तक ला दो,
कविता कहानी कोई सुनादो
या मेरे संग मिलकर खेलो
या फिर अपना टीवी चलादो.



गाड़ी

गाड़ी जब चलती है पापा,
आसमान भी चलता है क्या,
समझ नहीं आती यह बात,
चंदा तारे चलते साथ.






सूरज

आसमान में सबसे न्यारा,
सूरज एक सितारा है,
अन्धकार को दूर भगाता
हर घर का उजियारा है.






नानी 

किताबों में नानी
कहानी सुनाती है
पर मेरी नानी रात को
चुप चाप सो जाती है.

हिन्दी में लिखिए