प्रेम और सत्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं....मोहनदास कर्मचंद गांधी...........मुझे मित्रता की परिभाषा व्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैंने ऐसा मित्र पाया है जो मेरी ख़ामोशी को समझता है

Sunday, December 30, 2012

म्हारे मन री पीड़ा




म्हारे मन री पीड़ा 

जीणौ चां'ती दामणी,
गई मौत सूं हार।
जीत दरिंदा री हुई,
मिनखपणौ लाचार।।

देख बुराई सामणै,
नां तूं  निजरां फेर।
गळौ पकड़ले गरजगे,
इण में नां कर देर।।

गैंगरेप सूं भरया पड़्या, 
दुनिया रा अखबार।
घर बैठ्या अफसोस करो
बारै निकळो यार।।

दिल्ली में हुई दामणी,
दरिन्दगी री शिकार।
सूत्या साहिबा सौड़ में,
अब तो जागो यार।।

घणौ करयो बण सामणौ,
पछै हुई लाचार।
मरग्यौ दीखै मानखो,
मिनख तन्नै धिक्कार।।

बीच बजारां लूट ली
अस्मत,, आपां मून।
गई बिच्यारी दामणी,
कद बणसी कानून।।

- दीनदयाल शर्मा
अध्यक्ष, राजस्थान साहित्य परिषद्,
हनुमानगढ़ जंक्शन- 335512 
मो. 09509542303, 09414514666




Sunday, December 23, 2012

Reet ar Preet ...Flaps..



'रीत अर प्रीत' का लोकार्पण


कवि दीनदयाल शर्मा की  राजस्थानी काव्य  कृति  'रीत अर प्रीत' का लोकार्पण 

हनुमानगढ़। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति  अकादमी, बीकानेर और सृजन सेवा संस्थान, श्रीगंगानगर के  संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंचायती धर्मशाला, श्रीगंगानगर में शनिवार को  संभागीय समारोह में कवि दीनदयाल शर्मा ·की सद्य प्रकाशित राजस्थानी काव्य  कृति  'रीत अर प्रीत' का लोकार्पण हुआ। लोकार्पण  में वरिष्ठ ·कवि  मोहन आलोक , राजस्थानी अकादमी अध्यक्ष श्याम महर्षि, महाजन के  डॉ.मदन गोपाल लढ़ा, संगरिया के  गोविन्द शर्मा, पीलीबंगा के निशान्त आदि ने लोकार्पण करते हुए दीनदयाल शर्मा को  बधाई दी। इस अवसर पर दीनदयाल शर्मा ने लोकार्पित  काव्य  कृति  'रीत अर प्रीत' से 'मा' और शीर्षक  कविता 'रीत अर प्रीत' का  वाचन किया । उल्लेखनीय है कि यह काव्य कृति  राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर की पाण्डुलिपि प्रकाशन  योजना के  अंतर्गत बोधि प्रकाशन , जयपुर द्वारा दिसम्बर, 2012 में प्रकाशित की  गई है। श्री शर्मा हाल ही  साहित्य अकादेमी दिल्ली से पुरस्कृत होने के साथ साथ  अनेक  संस्थाओं से पुरस्कृत हो चुके है। इनकी हिंदी , राजस्थानी , पंजाबी और अंग्रजी सहित अब तक लगभग तीन दर्जन पुस्तकें  प्रकाशित हो चुकी  हैं।

Wednesday, December 12, 2012

'सूरज एक सितारा है' का लोकार्पण

बच्चों ने किया दीनदयाल शर्मा की पुस्तक का लोकार्पणहनुमानगढ़। जंक्शन स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल प्रांगण में आज सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा की सद्य प्रकाशित बाल काव्य कृति 'सूरज एक सितारा है' का लोकार्पण हुआ। ये लोकार्पण इसी विद्यालय की छात्रा कस्तूरी मिश्रा और किंजल कटारिया ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सचिन कुमार कुक्कड़ ने कहा कि आज के समय बच्चे बाल साहित्य के पठन से कटते जा रहे हैं। उन्हें साहित्य से जोड़े रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए अनुकूल बाल साहित्य का सृजन करना बेहद जटिल साधना है लेकिन बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा बच्चों के लिए सरल और सहज रचनाएं दे रहे हैं। सचिन कुमार ने कहा कि बच्चों को बाल साहित्य सृजन सिखाने के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिएं। उन्होंने अपने विद्यालय में बच्चों से निकट भविष्य में बाल साहित्य सृजन के लिए कार्यशाला आयोजित करने का आश्वासन दिया। दीनदयाल शर्मा ने लोकार्पित कृति से बाल मन की कविताएं सुनाईं। इस अवसर पर उप प्राचार्या तेज कुमार, श्रीमती गुलशन ग्रोवर, प्रवीण मेहन व मस्तान सिंह मौजूद थे।

हिन्दी में लिखिए