प्रेम और सत्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं....मोहनदास कर्मचंद गांधी...........मुझे मित्रता की परिभाषा व्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैंने ऐसा मित्र पाया है जो मेरी ख़ामोशी को समझता है

Sunday, December 20, 2020

बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा का व्यक्तित्व एवं कृतित्व

 

जन्म: 15 जुलाई 1956 (प्रमाण पत्र के अनुसार), गणगौर की तीज विक्रम संवत् 2013
जन्म स्थान: गांव- जसाना, तहसील- नोहर, जिला- हनुमानगढ़ (राज.)
शिक्षा: एम. कॉम. (व्यावसायिक प्रशासन, 1981)=सी.लिब. साइन्स 1982, पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, 1985),स्काउट मास्टर बेसिक कोर्स (1990)
लेखन: हिन्दी और राजस्थानी दोनों भाषाओं में 1975 से सतत साहित्य सृजन।
मूल विधा : बाल साहित्य।
वर्तमान निवास : टाबर टोली हाउस, 10/22 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हनुमानगढ़ जं. 335512,राजस्थान।
मोबाइल नंबर: 94145 14666, 86193 28456
E mail : deen.taabar@gmail.com
कुल लिखित एवं प्रकाशित पुस्तकें : 49 पुस्तकें। (सन् 1987 से 2020 तक)
प्रकाशित हिन्दी साहित्य: 23 पुस्तकें।
राजस्थानी साहित्य: 26 पुस्तकें।
कुल अनुदित और प्रकाशित पुस्तकें : 24 पुस्तकें।
अनुदित पुस्तकें : अंग्रेजी की 01 पुस्तक, पंजाबी की 01 पुस्तक, मराठी की 22 पुस्तकें।
संस्थापक/अध्यक्ष :
-राजस्थान साहित्य परिषद् (1984)
-राजस्थान बाल कल्याण परिषद् (1986),
-संस्थापक और साहित्य सम्पादक : ‘टाबर टोल़ी’ (पाक्षिक) (बच्चों का हिन्दी अखबार), नवम्बर, 2003 से निरन्तर प्रकाशन।
हिन्दी भाषा के लिए समर्पित :
-बाल अखबार ‘टाबर टोल़ी’ में गत 17 वर्षों से हिन्दी के शुद्ध शब्द का स्तंभ ‘आओ सीखें : शुद्ध लेखन’ के स्तंभकार दीनदयाल शर्मा।
यू ट्यूब पर बाल साहित्य को लेकर विशेष चर्चा :
-जयपुर दूरदर्शन, डीडी राजस्थान पर बाल साहित्य विषय पर श्री दीनदयाल शर्मा का लाइव साक्षात्कार।
=एलयूआईवाईपी (Luiyp) संस्था द्वारा बाल साहित्यकार श्री दीनदयाल शर्मा का साक्षात्कार।
=राजस्थान पत्रिका, जयपुर की संस्था ‘पत्रिका टीवी’ की ओर से ‘कलांजलि मुलाकात’ कार्यक्रम के अंतर्गत बाल साहित्यकार श्री दीनदयाल शर्मा पर साक्षात्कार।
-किसान आंदोलन पर वरिष्ठ साहित्यकार दीनदयाल शर्मा के साथ कलम न्यूज की सीधी बातचीत।
= दीनदयाल शर्मा बचपन से ही कैसे बने बाल साहित्यकार जाने कलम न्यूज के साथ।
= ‘बिरकाली काव्य कुंज’ में ‘वरिष्ठ बाल साहित्यकार श्री दीनदयाल शर्मा’ की ‘हिन्दी बाल कविताएँ’
= ‘बिरकाली काव्य कुंज’ में ‘वरिष्ठ बाल साहित्यकार श्री दीनदयाल शर्मा’ की ‘राजस्थानी बाल कविताएँ’
= ‘कविता कोश’ में ‘दीनदयाल शर्मा’ का शिशु काव्य और बाल काव्य क्षेत्र में जाना पहचाना नाम।
= सुप्रसिद्ध वरिष्ठ बालसाहित्यकार (दीनदयाल शर्मा जी ) शृंखला के अंतर्गत प्रस्तुति (भाग 1)
= सुप्रसिद्ध वरिष्ठ बालसाहित्यकार (दीनदयाल शर्मा जी ) शृंखला के अंतर्गत प्रस्तुति (भाग 2)
= फेसबुक पर लाइव ‘हिंदगी, हिंदी है जिंदगी’ में ‘बाल साहित्य का बदलता स्वरूप : दीनदयाल शर्मा’-1
= फेसबुक पर लाइव ‘हिंदगी, हिंदी है जिंदगी’ में ‘बाल साहित्य का बदलता स्वरूप : दीनदयाल शर्मा’-2
= दीनदयाल शर्मा का हिन्दी बाल साहित्य संसार (हिंदी प्रेमी लाइव सेशन)
प्रकाशित हिन्दी साहित्य
1. चिंटू-पिंटू की सूझ (बाल कहानियां, 1987, 1989, 1994, 1999 )
2. मैं उल्लू हूं (हास्य व्यंग्य, 1987, 1993)
3. बड़ों के बचपन की कहानियां (प्रेरणाप्रद घटनाओं पर आधारित कहानियां,1987)
4. फैसला (बाल नाटक, 1988)
5. सारी खुदाई एक तरफ (हास्य व्यंग्य संग्रह, 1994)
6. पापा झूठ नहीं बोलते (बाल कहानियां, 1997)
7. कर दो बस्ता हल्का (शिशु गीत, 1998)
8. फैसला बदल गया (नाटक, 1999)
9. सूरज एक सितारा है (शिशु गीत, फरवरी, 2000, सितम्बर, 2012)
10. चमत्कारी चूर्ण (बाल कहानियां, 2003)
11. सपने (बाल एकांकी, 2007 )
12. इक्यावन बाल पहेलियाँ (बाल पहेलियां, 2009, 2018)
13. राजस्थानी बाल साहित्य: एक दृष्टि (शोध आलेख, 2009)
14. चूं-चूं (शिशु कविताएँ, 2010)
15. नानी तू है कैसी नानी (बाल गीत, 2010)
16. गिली-गिली गप्पा (बाल गीत, 2014)
17. अगड़म-बगड़म (शिशु गीत, 2014)
18. चिडिय़ा चहके गीत सुनाए (बाल गीत, 2016)
19. रसगुल्ला (शिशु गीत, 2016)
20. मित्र की मदद (बाल कहानियां, 2016)
21. जंग जारी है (रेडियो नाटक, 2017)
22. हम बगिया के फूल (बाल गीत, 2018)
23. अपनी दुनिया सबसे न्यारी (शिशु गीत, 2018)
प्रकाशित राजस्थानी साहित्य
1. चन्दर री चतराई (बाल कहानियां, 1992)
2. सुणौ के स्याणौ (हास्य काव्य, 1993, 1999)
3. टाबर टोल़ी (बाल कहानियां, 1994)
4. शंखेसर रा सींग (बाल नाटक, 1997)
5. तूं कांईं बणसी (बाल एकांकी, 1999)
6. म्हारा गुरुजी (बाल एकांकी, 1999)
7. डुक पच्चीसी (हास्य काव्य, 1999)
8. गिदगिदी (हास्य काव्य, 2000)
9. स्यांती (कथा, 2003)
10. बात रा दाम (तीन बाल नाटक, 2003)
11. घर बिगाड़ै गुस्सौ (सामाजिक कथा, 2003)
12. घणी स्याणप (हास्य कथा, 2003)
13. बाळपणै री बातां (निबंध संग्रह, 2009, 2020)
14. रीत अर प्रीत (कविता संग्रह, 2012)
15. ताक धिनाधिन (बाल गीत, 2014)
16. दिवळो कोई जगावां (बाल गीत, 2016)
17. डाँखळा वन्स अगेन (पद्य काव्य, मार्च, 2019)
18. डाँखळा रतन (पद्य काव्य, जुलाई, 2019)
19. टाबरां री आड्यां (बाल पहेलियां, 2020)
20. नान्है टाबरां रा गीत (बाल गीत, 2020)
21. चन्दर री चतराई (बाल कहानियां, 2020)
22. हँसी-मजाक री का’णी (बाल कहानियां, 2020)
23. डरावणी का’णी (बाल कहानियां, 2020)
24. रोजिना अेक का’णी (बाल कहानियां, 2020)
25. मोर री जिद (बाल कहानियां, 2020)
26. हरखू री चतराई (बाल कहानियां, 2020)
साहित्यकार दीनदयाल शर्मा के रचनाकर्म पर प्रोजेक्ट निर्माण, एम.फिल एवं पीएच.डी :
= वरिष्ठ साहित्यकार श्री दीनदयाल शर्मा के साहित्य पर शोध कार्य, एम. फिल और प्रोजेक्ट का निर्माण। डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रीगंगानगर की एम.फिल. (हिन्दी साहित्य) की छात्रा प्रदीप कौर ने हिन्दी साहित्य की व्याख्याता डॉ.नवज्योत भनोत के निर्देशन में महाराज गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर को सत्र 2009 -10 में लघु शोध प्रबंध ‘‘दीनदयाल शर्मा का बाल साहित्य : एक अध्ययन’’ एम.फिल. (हिन्दी साहित्य) के चतुर्थ प्रश्न पत्र हेतु प्रस्तुत किया। (2009 -10)
= वरिष्ठ साहित्यकार श्री दीनदयाल शर्मा के साहित्य पर प्रोजेक्ट निर्माण : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की ओर से आयोजित क्षेत्र के प्रसिद्ध साहित्यकार के प्रोजेक्ट निर्माण योजना के अंतर्गत ‘‘बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा का व्यक्तित्व एवं कृतित्व’’ विषय पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मक्कासर, हनुमानगढ़, राजस्थान की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती उर्वशी बिश्नोई के निर्देशन में सीनियर सैकण्डरी कक्षा की छात्रा कु.रेणु बाला ने सत्र 2010-11 में प्रोजेक्ट का निर्माण किया। (2010 -11)
= ‘‘बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा के हिन्दी बाल साहित्य पर महाराष्ट्र में पी.एचडी. : डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, औरंगाबाद की पीएव.डी. हिन्दी उपाधि हेतु शोध निदेशक डॉ. जाधव सुभाष दलसिंग के निर्देशन में शोध छात्र खरात विलास पांडुरंग, आंबेडकर नगर, अंबड़, जिला: जालना। प्रस्तुत ‘दीनदयाल शर्मा के हिन्दी बाल साहित्य का अनुशीलन’ (2019)
= बाल साहित्यकार श्री दीनदयाल शर्मा के रचनाकर्म पर पी.एचडी. : कोटा विश्वविद्यालय, कोटा से शिक्षिका एवं ख्यातनाम साहित्यकार कृष्णा कुमारी ने ‘बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा का रचना कर्म : एक समालोचनात्मक अध्ययन’ विषय पर शोध कार्य करके पी.एचडी. की उपाधि हासिल की। (जनवरी, 2020)
राजस्थानी साहित्य के लिए पुरस्कार और सम्मान
=राष्ट्रीय पुरस्कार : केन्द्रीय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली से राजस्थानी बाल निबंध संग्रह ‘बाळपणै री बातां’ पर राजस्थानी बाल साहित्य के राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत (2012)
=राजस्थानी बाल साहित्य की ‘बाळपणै री बातां’ पर भीलवाड़ा की संस्था एवं बाल पत्रिका ‘बाल वाटिका’ की ओर से राष्ट्रीय बाल वाटिका पुरस्कार से पुरस्कृत (2012)
=राजस्थानी बाल एकांकी ‘म्हारा गुरुजी’ पर राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह, चित्तौडग़ढ़ से ‘चंद्रसिंह बिरकाळी राजस्थानी बाल साहित्य का प्रथम पुरस्कार’ (2000)
= राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर से राजस्थानी बाल नाटक ‘शंखेसर रा
=राजस्थानी बाल साहित्य की सेवाओं के लिए रचनाकारों की राष्ट्रीय संस्था ‘बाल चेतना’, जयपुर की ओर से ‘सीतादेवी अखिल भारतीय श्रीवास्तव सम्मान’ (2006)
=राजस्थानी बाल साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रयास संस्थान, चूरू की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सार्वजनिक सम्मान (2009)
=राजस्थानी बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए ‘सृजन साहित्यिक संस्थान, श्रीगंगानगर’ की ओर से ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम में सार्वजनिक सम्मान (2012)
=लॉयन्स क्लब, हनुमानगढ़ की ओर से राजस्थानी बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सार्वजनिक सम्मान (2013)
=राजस्थानी बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भटनेर महर्षि गौतम सेवा समिति, हनुमानगढ़ की ओर से सम्मानित (2014)
=जिला प्रशासन, हनुमानगढ़ से राजस्थानी बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस पर सार्वजनिक सम्मान ( 2014)
=राष्ट्रीय कवि चौपाल एवं फन वल्र्ड वाटर पार्क, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में राजस्थानी बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सार्वजनिक सम्मान ( 03 जुलाई, 2019)
हिन्दी साहित्य के लिए पुरस्कार और सम्मान
= राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर से हिन्दी बाल कथा संग्रह ‘चिंटू-पिंटू की सूझ’ पर डॉ.शम्भूदयाल सक्सेना बाल साहित्य पुरस्कार (1988-89)
=राष्ट्रीय पुरस्कार : पंडित भूपनारायण दीक्षित बाल साहित्य पुरस्कार, हरदोई, उत्तरप्रदेश (1998)
=राष्ट्रीय पुरस्कार : हिन्दी बाल कथा पर अखिल भारतीय शकुन्तला सिरोठिया बाल कहानी पुरस्कार, इलाहाबाद (2000)
=राष्ट्रीय पुरस्कार : हिन्दी बाल कथा पर कमला चौहान स्मृति ट्रस्ट, देहरादून (उत्तरांचल) की ओर से उत्कृष्ट बाल साहित्यकार पुरस्कार (2001)
हिन्दी साहित्य के लिए सम्मान :
=नगर परिषद्, हनुमानगढ़ से सार्वजनिक सम्मान (1989)
=ग्राम पंचायत, जण्डावाली, हनुमानगढ़, राज. से सम्मानित (1997)
=जिला प्रशासन, हनुमानगढ़ से सार्वजनिक सम्मान (1998 )
=बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भारतीय बाल कल्याण संस्थान, कानपुर (उत्तरप्रदेश) की ओर से बाल साहित्य सम्मान, (1998)
=नागरी बाल साहित्य संस्थान, बलिया, उ.प्र. से बाल साहित्य सम्मान (1998-99)
=पं. हरप्रसाद पाठक स्मृति बाल संस्थान, कानपुर से बाल साहित्य सम्मान (1998)
=रूचिर साहित्य समिति, सोजतशहर, पाली, राज. की ओर से बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सार्वजनिक सम्मान (1998-99)
=बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं पर अखिल भारतीय साहित्य एवं कला विकास मंच, रावतसर (1999) से सार्वजनिक सम्मान।
= बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भटनेर महर्षि गौतम सेवा समिति, हनुमानगढ़ की ओर से सम्मानित(2003)
=हिन्दी बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से सार्वजनिक सम्मान (2003)
=जिला प्रशासन, हनुमानगढ़ से सार्वजनिक सम्मान (2004)
=लॉयन्स क्लब, हनुमानगढ़ की ओर से हिन्दी बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सार्वजनिक सम्मान ( 2004)
=हिन्दी बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से सार्वजनिक सम्मान ( 2009)
=जिला प्रशासन, हनुमानगढ़ से सार्वजनिक सम्मान (2014)
=हिन्दी बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से सार्वजनिक सम्मान (2014)
=हिन्दी बाल साहित्य के उन्नयन एवं सतत सृजनशीलता की प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रीय साहित्य पुस्तक मेला एवं साहित्य महोत्सव समिति, कटनी, मध्यप्रदेश की ओर से डॉ.राष्ट्रबंधु स्मृति बाल साहित्य सम्मान-2018 (वर्ष : दिसम्बर, 2018)
=हिन्दी बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केन्द्र भोपाल, मध्यप्रदेश की ओर से डॉ.राष्ट्रबंधु वरिष्ठ बाल साहित्यकार सम्मान-2018 (वर्ष : अप्रैल, 2019)

4 comments:

  1. आपके बारे में विस्तार से जानकारी मिली।
    बधाई हो।

    ReplyDelete
  2. आपका बहुत बहुत आभार डाॅ.साहब। आपकी सक्रियता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  3. आपका बहुत बहुत आभार और धन्यवाद

    ReplyDelete

हिन्दी में लिखिए