प्रेम और सत्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं....मोहनदास कर्मचंद गांधी...........मुझे मित्रता की परिभाषा व्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैंने ऐसा मित्र पाया है जो मेरी ख़ामोशी को समझता है

Friday, October 21, 2011

राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मलेन में दीनदयाल शर्मा

सलुम्बर ( उदैपुर, राजस्थान  ) राष्ट्रीय  बाल साहित्यकार सम्मलेन में भाग लेते हुए दीनदयाल शर्मा

राजस्थानी काव्य पाठ करते हुए दीनदयाल शर्मा

राष्ट्र भासा प्रचार समिति और राजस्थानी  भासा, साहित्य एवं संस्कृति अकेडमी , बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान  में  श्री डूंगरगढ़ (बीकानेर ) में आयोजित राजस्थानी विराट कवि सम्मलेन में भाग लेते हुए दीनदयाल शर्मा
16 Oct. 2011

सांसद श्री अर्जुन राम मेघवाल aur दीनदयाल शर्मा




सांसद श्री अर्जुन राम मेघवाल को श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर ) में आयोजित विराट कवि सम्मलेन में 'टाबर टोली' (बच्चों के लिए देश का पहला अखबार ) के नये अंक की प्रति भेंट में देते हुए दीनदयाल  शर्मा

Tuesday, October 4, 2011

बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा सम्मानित



राजस्थान साहित्य अकेडमी और बाल वाटिका की ओर से भीलवाड़ा में आयोजित बाल साहित्य संगोष्ठी एवं पुरुस्कार- सम्मान समारोह में हनुमानगढ़ के बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा को इनकी राजस्थानी बाल संस्मरण कृति " बाळपणे री बातां " के लिए श्री घीसूलाल सेन स्मृति बाल वाटिका पुरुस्कार प्रदान किया गया.. पुरुस्कार स्वरूप इन्हें 2500 रूपये नकद, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, श्री फल देकर एवं शाल ओढा कर सम्मानित किया गया..

02 Oct. 2011

Wednesday, August 17, 2011

गाँधी बाबा / दीनदयाल शर्मा



गाँधी बाबा / दीनदयाल शर्मा

गाँधी बाबा आ जाओ तुम
सुन लो मेरी पुकार,
भूल गए हैं यहाँ लोग सब,
प्रेम, मोहब्बत प्यार ।

शांति, अमन और सत्य-अहिंसा
पाठ कौन सिखलाए ,
समय नहीं है पास किसी के,
कौन किसे बतियाए ,
तुम आ जाओ गाँधी बाबा,
हो सबका उद्धार ....

मारकाट में शर्म न शंका,
कैसे हो गए लोग,
कैसा संक्रामक है देखो
घर - घर फैला रोग,
दवा तुम्हीं दो गाँधी बाबा,
सबका मेटो खार.....

बन्दर तीनो मौन तुम्हारे,
इन पर भी दो ध्यान,
कहीं हो जाए कुछ भी तीनो,
कभी न देते कान,
कहाँ मौन साधक बन बैठे,
मारो इक हुँकार.....

- दीनदयाल शर्मा,  10/22 आर.एच.बी. कॉलोनी, हनुमानगढ़ जं. - 335512

Yaaden...

Padmshri Dr. C.P. Deval 
and Children Writer Deendayal Sharma 
with Styrbyorn Alstrom, Swidan 
in Mount Abu, 02 Aug. 2011

हिन्दी में लिखिए