प्रेम और सत्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं....मोहनदास कर्मचंद गांधी...........मुझे मित्रता की परिभाषा व्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैंने ऐसा मित्र पाया है जो मेरी ख़ामोशी को समझता है

Saturday, November 24, 2012

दीनदयाल शर्मा पुरस्कृत


साहित्य अकादेमी के राजस्थानी बाल साहित्यकार पुरस्कार से दीनदयाल शर्मा पुरस्कृत




हनुमानगढ़। केन्द्रीय साहित्य अकादेमी नई दिल्ली की ओर से बाल साहित्य पुरस्कार -2012 का पुरस्कार वितरण समारोह पुणे (महाराष्ट्र) के बाल गंधर्व रंग मंदिर के सभागर में आयोजित किया गया। इसमें राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार के लिए सुप्रसिद्ध वरिष्ठ बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा को इनकी राजस्थानी बाल निबंध कृति 'बाळपणै री बातां के लिए पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान अकादेमी के सचिव के.एस.राव ने दीनदयाल शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सुप्रसिद्ध मराठी साहित्यकार एवं मुख्य अतिथि अनिल अवचट ने दीनदयाल शर्मा को माल्यार्पण की । तत्पश्चात अकादेमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने 50,000 ·की राशि एवं साहित्य अकादेमी का ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि समारोह में देशभर के अनेक राज्यों से पधारे 24 भाषाओं के बाल साहित्यकारों को पुरस्कृत किया गया। दूसरे दिन लेखक पाठक · मिलन समारोह में सम्मानित साहित्यकारों ने सृजन प्रक्रिया एवं जीवन से जुड़े विशेष पहलुओं पर विचार व्यक्त किये । दो दिवसीय इस पुरस्कार वितरण समारोह के अंत में अकादेमी सचिव श्री राव ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Thursday, November 15, 2012

Baal diwas 2012

Padma Shri Awardee Dr.Shyam Singh Shashi & 
Rajasthani Baal Sahitya Akademi Awardee Deendayal Sharma

Baal divas 2012

Baal divas 2012  ke avasar par Manniya President 
Dr. Prav Mukharji se mulakat se pahle intzar me baithe 
10 Children's Authors..in Rashtrapati bhawan 
Dr.Nagesh Panday 'Sanjay', Deendayal Sharma, Dr.Bhoodhar Narayan Mishra, 
Dr.Rashtrabandhu, Ashish Sukla, Dr.Shyam Singh Shashi, 
Udai Kirola, Nishchal, Panchsheel Jain, Kalpana Jain

Wednesday, October 24, 2012

Monday, October 22, 2012

मरुधरा क्लासेज , हनुमानगढ़ में मैंने मुख्य वक्ता के रूप में बच्चों का मार्गदर्शन किया....इस अवसर पर मैंने अपने जीवन से जुड़े अनेक संस्मरण बच्चों से बांटे.

पुस्तकें भेंट में देते हुए ..


सुबीर कुमार , जिला कलेक्टर (हनुमानगढ़) को 
आज अपनी साहित्यिक पुस्तकें भेंट में देते हुए ...

Friday, September 28, 2012



छोटे बच्‍चों के लिए छोटी छोटी कविताओं की छोटी सी पुस्‍तक....
सूरज एक सितारा है/बाल कविताएं : दीनदयाल शर्मा/
रेखांकन : हरीश जे थानवी/
पृष्‍ठ 20/द्वितीय जनसंस्‍करण 2012/
मूल्‍य : 10.00 रुपये/
बोधि प्रकाशन, जयपुर/
संपर्क: 8290034632

Wednesday, September 12, 2012

बाळपणै री बातां



हाल ही में केन्द्रीय साहित्य अकादेमी  , नई दिल्ली से राजस्थानी बाल साहित्य का सर्वोच्च अवार्ड -2012 के लिए इस किताब  ( बाळपणै री बातां ) पर पुरस्कार की घोषणा


पुस्तक : बाळपणै री बातां
लेखक : दीनदयाल शर्मा
भाषा : राजस्थानी
विधा : निबंध ( संस्मरण )
मूल्य : 200 रुपये (सजिल्द )
पृष्ठ : 112
प्रथम संस्करण : 2009
प्रकाशक : टाबर टोळी,
10 /22 आर. एच . बी.
 हनुमानगढ़ - 335512 , राजस्थान

 मोब. : 09509542303

Friday, August 31, 2012


केन्द्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की ओर से राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार के  लिए मेरी  राजस्थानी निबंध ( संस्मरण ) कृति  'बालपणै री बातां' का  चयन किया गया है। पुरस्कार स्वरूप  ताम्रफल·, शॉल और पचास हजार रुपये की  राशि नवंबर 2012 में अकादमी की  ओर से आयोजित भव्य समारोह में प्रदान दिए  जाएंगे।

Saturday, August 18, 2012


नानी 

नानी तू है कैसी नानी
नहीं सुनाती नई कहानी।


नानी बोली प्यारे नाती
नई कहानी मुझे न आती।



मेरे पास तो वही कहानी
एक था राजा एक थी रानी।



नई बातें कहाँ से लाऊँ
तेरा मन कैसे बहलाऊँ।



तुम जानो कम्प्यूटर बानी
तुम हो ज्ञानी के भी ज्ञानी।



मैं तो हूँ बस तेरी नानी।
तुम्हीं सुनाओ कोई कहानी।।

- दीनदयाल शर्मा

Sunday, August 12, 2012

aaj 12 Aug ko beti Mansi ka Janmdin hai..aaj beti 13 Varsh ki ho gai..Yah 8th class me study krti hai..bahut hi samvedansheel Mansi ne ab tak 6 baal kahaniyan bhi likhi hai...iski Dance me bahut ruchi hai....Mansi ne Dance me khoob saare Inaam jeete hain...Meri hardik shubhkamnayen..ashirwaad.www.mansikidunia.blogspot.com

हिन्दी में लिखिए